~Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel attended Kartiki Samaiya at Vadtal Swaminarayan Temple and inaugurated two newly constructed facilities.
Vadtal, Kheda, Gujarat, Nov 23 (VNI) : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार को श्री स्वामीनारायण मंदिर वडताल संस्थान द्वारा आयोजित कार्तिकी समैया में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अक्षर निवासी पूज्य श्री श्याम वल्लभदासजी स्वामी स्मृति द्वार और श्री हरिकृष्ण महाराज कुमार शाला के नवनिर्मित भवन का ई-लोकार्पण किया।
धोलेरा धाम द्विशताब्दी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस धार्मिक उत्सव में आचार्य राकेशप्रसाद महाराज, संतगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था और भक्ति के इस उत्सव के साथ विद्यालय भवन और प्रवेश द्वार का लोकार्पण प्रधानमंत्री के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को साकार करने वाला अवसर है।

श्री पटेल ने वडताल धाम को लाखों श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केंद्र बताते हुए कहा कि शिक्षापत्री की रचना इसी पवित्र भूमि पर हुई थी। शिक्षापत्री में लोकसेवा और समाज कल्याण का मार्ग दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाया है। संतों ने सिखाया है कि भगवान के समक्ष शीश झुकाने के साथ उनकी बनाई मानवता की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है।

मुख्यमंत्री ने वडताल संप्रदाय की धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा दो हजार से अधिक आंगनबाड़ियों और बाल मंदिरों में पौष्टिक आहार, जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं छात्रावास की सुविधा तथा निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने वाली अस्पताल सेवाएं समाज कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
उन्होंने नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए वडताल धाम के अनुयायियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि मंदिरों के सत्संग और सभाओं में नशामुक्ति के विषय पर चर्चा होनी चाहिए तथा प्रत्येक हरिभक्त इस अभियान का हिस्सा बनकर विकसित भारत 2047 और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान दे।
कार्यक्रम में वडताल धाम के प.पू.ध.धू. आचार्य श्री राकेशप्रसाद महाराज, कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रमणभाई सोलंकी, राज्य मंत्री संजयसिंह महिडा एवं कमलेशभाई पटेल, सांसद देवुसिंह चौहान, नडियाद के विधायक पंकजभाई देसाई, मातर के विधायक कल्पेशभाई परमार, मेहमदाबाद के विधायक अर्जुनसिंह चौहान, आणंद के विधायक योगेशभाई पटेल, आयुक्त किरणभाई झवेरी, जिला विकास अधिकारी जयंत किशोर, अपर कलेक्टर जे.बी. देसाई, केडीसीसी बैंक के अध्यक्ष तेजसभाई पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। वडताल मैनेजिंग ट्रस्टी बोर्ड के चेयरमैन पूज्य डॉ. संतवल्लभदासजी स्वामी, मुख्य कोठारी पूज्य देवप्रकाशदासजी स्वामी, कुंडलधाम के प.पू. सद. ज्ञानजीवनदासजी स्वामी, नौतमप्रकाशदासजी स्वामी, गढडा के पूज्य हरिजीवनदास स्वामी, पूज्य जीवनचंद स्वामी, पूज्य नौतम स्वामी सहित अनेक संत-महंत और हरिभक्त भी समारोह में शामिल हुए। VNI NEWS, Bhupendra Patel, Vadtal Swaminarayan Temple, Kartiki Samaiya, Vadtal Dham, Dholera Dham Bicentenary, Gujarat Chief Minister, Bhupendra Patel, Vadtal Swaminarayan Temple, Kartiki Samaiya, Vadtal Dham, Swaminarayan Temple, Dholera Dham, Gujarat News, Religious Festival, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *