~Ahmedabad Railway Station’s elevated road closed due to redevelopment work. Parking facilities shifted to South MMTH building for passengers.
Ahmedabad, Gujarat, Nov 24 (VNI) : पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों के चलते एलिवेटेड रोड को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही इस रोड से जुड़ी पार्किंग सुविधा को अब साउथ मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (South MMTH) भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
मंडल रेल प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के तहत यात्रियों की सुगम आवाजाही और प्रीमियम पार्किंग सुविधा तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एलिवेटेड रोड का निर्माण किया गया था। हालांकि, पुनर्विकास के अगले चरण में नॉर्थ मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (North MMTH) का निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण एलिवेटेड रोड को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एलिवेटेड रोड से संबंधित पार्किंग व्यवस्था को साउथ एमएमटीएच भवन में स्थानांतरित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे पार्किंग के लिए साउथ एमएमटीएच भवन में उपलब्ध सुविधा का उपयोग करें।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास इसे आधुनिक एवं विश्वस्तरीय परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नॉर्थ एमएमटीएच के निर्माण और पहले से विकसित साउथ एमएमटीएच के माध्यम से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, सुगम कनेक्टिविटी और उन्नत पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने की योजना है।
ये अस्थायी व्यवस्थाएं स्टेशन को आधुनिक बुनियादी ढांचे और यात्री-केंद्रित सुविधाओं से सुसज्जित करने की व्यापक योजना का हिस्सा हैं। यात्रियों से पुनर्विकास कार्यों के दौरान रेलवे प्रशासन का सहयोग करने तथा स्टेशन परिसर में लगाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। VNI NEWS, Ahmedabad Railway Station, Elevated Road Closed, South MMTH Parking, Ahmedabad Station Redevelopment, Western Railway, Ahmedabad Railway Station, Western Railway, Ahmedabad Railway Station Redevelopment, Elevated Road, South MMTH, North MMTH, Railway Parking, Passenger Facilities, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *