~Western Railway Ahmedabad Division launches its 7th DRM Championship 2026-27 at Sabarmati, with 1,200 railway employees participating in 11 sports.
Ahmedabad, Gujarat, Nov 24 (VNI) : पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में अहमदाबाद मंडल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (ADSA) द्वारा आयोजित 7वीं डीआरएम चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ मंगलवार को साबरमती स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड में किया गया। इस अवसर पर अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश મુખ્ય अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्री वेद प्रकाश ने चैंपियनशिप का उद्घाटन करने के साथ ट्रॉफी का अनावरण किया और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई।
वर्ष 2026-27 की इस चैंपियनशिप में कुल 11 खेलों के अंतर्गत 38 इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें अहमदाबाद मंडल के 16 विभागों के लगभग 1,100 से 1,200 रेल कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें शामिल हैं, जिनमें मंडल के विभिन्न विभागों, कारखाने, साबरमती स्टोर तथा गांधीधाम एरिया मैनेजर की टीम शामिल हैं।
चैंपियनशिप में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज और एथलेटिक्स सहित विभिन्न लोकप्रिय खेलों को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से रेल कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
डीआरएम चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, टीमवर्क एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता विकसित करना है। यह आयोजन कर्मचारियों को खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने और उत्कृष्टता हासिल करने का मंच प्रदान करता है। VNI NEWS, Ahmedabad DRM Championship 2026-27, Western Railway Ahmedabad Division, Railway Sports Championship, ADSA, Railway Employees Sports, Western Railway, Ahmedabad Division, DRM Championship, ADSA, Railway Sports, Ved Prakash, Sabarmati Sports Ground, Railway Employees, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *