~पश्चिम रेलवे ने 26 अगस्त 2026 से साबरमती स्टेशन की तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का टर्मिनल गांधीग्राम स्टेशन करने और चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है।

भावनगर, गुजरात, July 25 (VNI): यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने साबरमती स्टेशन से संचालित होने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का टर्मिनल चरणबद्ध तरीके से गांधीग्राम स्टेशन स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 26 अगस्त 2026 से लागू होगी। साथ ही इन ट्रेनों को चांदखेड़ा रोड (CDK) स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद 14822/14821 गांधीग्राम–जोधपुर दैनिक एक्सप्रेस, 12548/12547 गांधीग्राम–आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा 22548/22547 गांधीग्राम–ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब साबरमती के स्थान पर गांधीग्राम स्टेशन से संचालित होंगी। इससे अहमदाबाद और आसपास के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
नई समय-सारिणी के अनुसार 14822 गांधीग्राम–जोधपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त से प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे गांधीग्राम से रवाना होकर शाम 6:10 बजे जोधपुर पहुंचेगी, जबकि 14821 जोधपुर–गांधीग्राम एक्सप्रेस 26 अगस्त से प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे जोधपुर से चलकर रात 9:00 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी। 12548 गांधीग्राम–आगरा कैंट सुपरफास्ट सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार) शाम 4:40 बजे गांधीग्राम से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। वापसी में 12547 आगरा कैंट–गांधीग्राम सुपरफास्ट सप्ताह में चार दिन (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) रात 10:00 बजे आगरा कैंट से चलकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी।
इसी प्रकार 22548 गांधीग्राम–ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार) शाम 4:40 बजे गांधीग्राम से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में 22547 ग्वालियर–गांधीग्राम सुपरफास्ट सप्ताह में तीन दिन (बुधवार, शनिवार और रविवार) रात 8:10 बजे ग्वालियर से चलकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी। रेलवे ने बताया कि NTES, PRS, स्टेशन सूचना पट्टों और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली में आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के अद्यतन समय और संचालन संबंधी जानकारी अवश्य प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है। VNI NEWS, Gandhigram Station, Sabarmati Station, Western Railway, Jodhpur Express, Agra Cantt Express, Gwalior Express,  Sabarmati, Ahmedabad, Train Update, Indian Railways, Gujarat, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *