~Adani Skills and Education and Kutch University launch a Green Energy Centre of Excellence in Bhuj to train over 10,000 students annually in renewable energy technologies.
Bhuj, Gujarat, Oct 04 (VNI): अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन (एएसई) और कच्छ यूनिवर्सिटी ने गुजरात के भुज स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में ग्रीन एनर्जी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का उद्घाटन किया है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र कच्छ के युवाओं को रिन्यूएबल एनर्जी की पूरी वैल्यू चेन में रोजगार और उद्यमिता के लिए उद्योग-आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ हर वर्ष 10,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित करेगा।
एएसई के अनुसार, कच्छ जिले में अदाणी की ग्रीन एनर्जी गतिविधियों ने पिछले दो वर्षों में 21,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं। रिन्यूएबल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए प्रशिक्षित कार्यबल की बढ़ती मांग को देखते हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस छात्रों को सोलर पीवी टेक्नोलॉजीज, विंड एनर्जी सिस्टम्स, हाइब्रिड सिस्टम्स, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (बीईएसएस), डिजिटल सिस्टम्स और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन में विशेष प्रशिक्षण देगा।
अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर करण अदाणी ने कहा, “अदाणी ग्रुप का हमेशा से प्रयास रहा है कि हम ऐसे सेक्टर्स में काम करें, जो भारत के भविष्य को आकार देंगे। ग्रीन एनर्जी ऐसा ही एक सेक्टर है, जो देश की प्रगति और आने वाली पीढ़ियों, दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। यह ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सुनिश्चित करेगा कि छात्र सिर्फ आज के रोजगार के लिए ही नहीं, बल्कि भारत और दुनिया में उभर रहे नए अवसरों के लिए भी तैयार हों।”
अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रॉबिन भौमिक ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, लेकिन विशेषज्ञ कार्यबल की उपलब्धता उसी गति से नहीं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कच्छ यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी के माध्यम से इंडस्ट्री की जरूरतों को क्लासरूम तक लाया जाएगा और छात्रों को संबंधित तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव देकर शिक्षा से रोजगार की ओर बढ़ने में मदद की जाएगी।
भारत 2030 तक 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता हासिल करने के लक्ष्य की दिशा में रिन्यूएबल एनर्जी का विस्तार कर रहा है। कच्छ में इस विस्तार का बड़ा उदाहरण खावड़ा में अदाणी ग्रुप द्वारा विकसित किया जा रहा 30 गीगावॉट का रिन्यूएबल एनर्जी पार्क है, जो 538 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इसके चलते सोलर, विंड, एनर्जी स्टोरेज और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन की मांग भी बढ़ रही है।
सीओई में ‘लर्न, प्रैक्टिस, एक्सपीरियंस, सर्टिफाई और करियर’ के व्यवस्थित पाथवे के तहत क्लासरूम, सिमुलेशन आधारित और प्रैक्टिकल लर्निंग को एकीकृत किया जाएगा। पाठ्यक्रम में सोलर पीवी, विंड एनर्जी, रिन्यूएबल एनर्जी इंटीग्रेशन, बीईएसएस, माइक्रोग्रिड्स और डिजिटल सिस्टम्स के साथ इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट की मॉनिटरिंग एवं कंट्रोलिंग के लिए एससीएडीए, आईओटी आधारित एनर्जी डेटा और स्मार्ट-ग्रिड टेक्नोलॉजीज शामिल होंगी। यह पहल एएसई के भारत की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्केलेबल टैलेंट इकोसिस्टम तैयार करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। VNI NEWS, Adani Skills and Education, Kutch University, Centre of Excellence, Green Energy, Renewable Energy, Adani Group, Karan Adani, Robin Bhowmik, Acharya Devvrat, Khavda Renewable Energy Park, Solar Energy, Wind Energy, BESS, Gujarat, Bhuj,Adani Skills and Education, Kutch University Green Energy Centre, Green Energy Centre of Excellence Bhuj, Renewable , Energy Training Gujarat, Adani Kutch Green Energy, Karan Adani Green Energy, Khavda Renewable Energy Park, VNINews, VNINews.com
Adani Skills and Education, Kutch University Launch Green Energy Centre of Excellence in Bhuj
