~Gujarat CM Bhupendra Patel visits ‘Developed Gujarat to Developed India’ multimedia exhibition in Ahmedabad showcasing PM Narendra Modi’s 25-year public service and development journey.

Ahmedabad, Gujarat, Oct 04 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को अहमदाबाद के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में सूचना एवं प्रसारण विभाग की ओर से आयोजित ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ विषय पर आधारित विशेष मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी नागरिकों के लिए 5 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी।
इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुजरात से शुरू हुई 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और विकास यात्रा की झलक विभिन्न पैनलों, पोस्टरों और दृश्य-श्रव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित की गई है। मुख्यमंत्री श्री पटेल ने प्रदर्शनी के विभिन्न हिस्सों का रुचि के साथ अवलोकन किया और वहां प्रस्तुत विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर श्री पटेल ने प्रदर्शनी देखने आए नागरिकों के साथ सहज संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जनकेंद्रित योजनाओं के माध्यम से सभी नागरिकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी के विभिन्न विभागों का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा, साधना और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रम और योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में राज्य के सूचना एवं प्रसारण विभाग की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में श्री नरेन्द्र मोदी की गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में विकास यात्रा की झलक प्रस्तुत की गई है।
प्रदर्शनी में गुजरात के कृषि-पशुपालन, शिक्षा, उद्योग, बंदरगाह, ऊर्जा, जल शक्ति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा कृषि महोत्सव, शाला प्रवेशोत्सव, कन्या केळवणी, ज्योतिग्राम योजना, ई-ममता, मिशन मंगलम, ज्ञान शक्ति, पानीदार आयोजन, खेल महाकुंभ, वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट, पशु स्वास्थ्य मेला और समरस छात्रालय योजना सहित श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल में शुरू की गई विभिन्न विकासोन्मुख पहलों की जानकारी भी दी गई है।
प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की विकास यात्रा से संबंधित कार्यों पर आधारित क्विज का भी आयोजन किया गया है, जिसमें आगंतुक भाग ले सकते हैं। पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में चल रही यह प्रदर्शनी नागरिकों के लिए 5 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी।
इस अवसर पर महापौर हितेशभाई बारोट, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, मनपा आयुक्त बंछानिधि पानी, अपर सूचना निदेशक डॉ. संजय कचोट सहित कई अग्रणी नागरिक, अहमदाबाद प्रादेशिक सूचना कार्यालय और अहमदाबाद महानगर पालिका के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आगंतुक उपस्थित रहे। VNI NEWS, Bhupendra Patel, Narendra Modi, Gujarat Government, Developed Gujarat, Developed India, Multimedia Exhibition, Ahmedabad, Seva Sankalp Abhiyan, Gujarat Development
Focus Keywords: Bhupendra Patel multimedia exhibition, Developed Gujarat to Developed India, Narendra Modi 25 years public service, Gujarat development exhibition, Seva Sankalp Abhiyan, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *