~Western Railway will operate a weekly special train between Ahmedabad and Malda Town for the festive season, completing 14 trips from October to November 2026.

Ahmedabad, Gujarat, Oct 12 (VNI): पश्चिम रेलवे ने आगामी पूजा एवं त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए अहमदाबाद और मालदा टाउन के बीच विशेष किराये पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि अहमदाबाद-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 14 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 09401 अहमदाबाद-मालदा टाउन स्पेशल प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से दोपहर 15:30 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09402 मालदा टाउन-अहमदाबाद स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को मालदा टाउन से रात 20:05 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को दोपहर 13:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में नडियाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बड़हरवा और न्यू फरक्का स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी थ्री-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन संख्या 09401 अहमदाबाद-मालदा टाउन स्पेशल की बुकिंग 13 अक्टूबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। VNI NEWS, Ahmedabad Malda Town Special Train, Puja Special Train 2026, Western Railway, Train No 09401, Train No 09402, Ahmedabad Railway News, Festival Special Train, Ahmedabad Malda Town Puja Special Train, Ahmedabad Malda Town Train 2026, Western Railway Special Train, Train 09401 09402, Puja Special Train Booking, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *