~एपीएसईजेड मुंद्रा पोर्ट और एसईजेड में डेडिकेटेड एम्प्टी कंटेनर यार्ड शुरू करेगा, जिससे कंटेनर स्टोरेज, मेंटेनेंस, इंस्पेक्शन और लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस अधिक कुशल होंगे।
Ahmedabad, Gujarat, Sep 04 (VNI): अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) मुंद्रा पोर्ट और स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (एसईजेड) में डेडिकेटेड एम्प्टी कंटेनर यार्ड (ईसीवाई) ऑपरेशंस शुरू करेगा। इस पहल का उद्देश्य एम्प्टी कंटेनर्स के स्टोरेज, मेंटेनेंस, इंस्पेक्शन और आवाजाही से जुड़ी सेवाओं को एकीकृत कर कंटेनर लॉजिस्टिक्स को अधिक कुशल बनाना है।
एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि एपीएसईजेड भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर है और वित्त वर्ष 2026 तक भारत के कंटेनर मार्केट में उसकी हिस्सेदारी 45.5 प्रतिशत है। अकेले मुंद्रा पोर्ट देश के करीब 35 प्रतिशत कंटेनर ट्रेड को संभालता है और भारत का सबसे बड़ा कंटेनर हैंडलिंग पोर्ट बन गया है। मुंद्रा में हर वर्ष करीब 1.6 मिलियन टीईयू एम्प्टी कंटेनर्स संभाले जाते हैं।
एपीएसईजेड के Ambition 2031 रोडमैप के तहत कंपनी अपने नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए निवेश कर रही है। कंपनी अगले पांच वर्षों में 6 मिलियन टीईयू से अधिक की अतिरिक्त कंटेनर हैंडलिंग क्षमता जोड़ने की योजना बना रही है। इसी क्रम में मुंद्रा में इंटीग्रेटेड वेयरहाउसिंग के साथ डेडिकेटेड ईसीवाई स्थापित किया जा रहा है, जहां एम्प्टी कंटेनर्स के पूरे लाइफसाइकिल से जुड़ी एंड-टू-एंड सेवाएं उपलब्ध होंगी।
श्री गुप्ता ने कहा कि मुंद्रा में एपीएसईजेड और उसके पार्टनर्स, जिनमें सीएफएस और शिपिंग लाइन्स शामिल हैं, द्वारा संचालित डेडिकेटेड एम्प्टी कंटेनर यार्ड से कंटेनर इकोसिस्टम की एफिशिएंसी बढ़ेगी। इससे कंटेनर्स का टर्नअराउंड टाइम कम करने, गैर-जरूरी आवाजाही घटाने और लॉजिस्टिक्स लागत को ऑप्टिमाइज करने में मदद मिलेगी।
मुंद्रा पोर्ट एसईजेड के भीतर एम्प्टी कंटेनर ऑपरेशंस शुरू होने से कस्टम्स अथॉरिटीज, शिपिंग लाइन्स, टर्मिनल ऑपरेटर्स और ट्रांसपोर्टर्स के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद है। एपीएसईजेड के अनुसार, यह पहल सरकार के एफिशिएंट और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड लॉजिस्टिक्स सिस्टम विकसित करने तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के अनुरूप है। VNI NEWS, Adani Ports, APSEZ, Mundra Port, Empty Container Yard, ECY, Container Logistics, Mundra SEZ, Mundra Port, Mundra SEZ, Shipping, Logistics Infrastructure,VNINews, VNINews.com
