~आईआरसीटीसी 29 अगस्त 2026 से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 13 दिवसीय पंच महातीर्थ दर्शन यात्रा शुरू करेगा। यात्रा में पुरी, कामाख्या, गया, वाराणसी और अयोध्या सहित प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
Ahmedabad, Gujarat, July 17 (VNI): भारतीय रेलवे और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘देखो अपना देश’ अभियान के तहत भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पंच महातीर्थ दर्शन यात्रा की घोषणा की है। यह 13 दिवसीय विशेष आध्यात्मिक यात्रा 29 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी, कामाख्या, गया, वाराणसी और अयोध्या सहित प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र, अहमदाबाद की क्षेत्रीय प्रबंधक निकेता अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि इस यात्रा के लिए यात्री गुजरात के राजकोट, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, साबरमती (सेंट्रल जेल साइड), नडियाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद के अलावा रतलाम, उज्जैन और संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकेंगे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर, लिंगराज मंदिर, कामाख्या मंदिर, नवग्रह मंदिर, गया एवं बोधगया के विष्णुपद मंदिर, मां सर्वमंगला गौरी मंदिर, महाबोधि मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, गंगा घाट तथा अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी सहित कई प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करेंगे।
आईआरसीटीसी के अनुसार इस टूर पैकेज में 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर क्लास में रेल यात्रा, होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय परिवहन, शुद्ध शाकाहारी भोजन, यात्रा बीमा तथा सुरक्षा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सरकारी कर्मचारी इस यात्रा में एलटीसी (LTC) सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जबकि यात्रियों के लिए ईएमआई के माध्यम से आसान किस्तों में बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। VNI NEWS, IRCTC, Bharat Gaurav Tourist Train, Panch Mahatirth Yatra, Jagannath Puri, Kamakhya Temple, Kashi Vishwanath, Ayodhya, Religious Tourism, Gujarat, Panch Mahatirth Darshan Yatra, IRCTC Tour Package, VNINews, VNINews.com
