~Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel extends Diwali and Vikram Samvat 2083 New Year wishes to citizens and Gujarati families worldwide.
Gandhinagar, Gujarat, Nov 07 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के सभी नागरिकों तथा दुनिया भर में बसे गुजराती परिवारों को दीपावली और विक्रम संवत 2083 के नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, संतोष और उत्तम स्वास्थ्य का प्रकाश लेकर आए तथा प्रत्येक परिवार आनंद और उल्लास से परिपूर्ण रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सात करोड़ गुजरातियों की सामूहिक ऊर्जा, आत्मनिर्भरता और कौशल के बल पर साकार करने के लिए सभी को ‘वी विल डू इट’ के ध्येय के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि आर्थिक समृद्धि, सुशासन, सुरक्षा और सामाजिक एकता के नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला उत्सव भी है।
भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात की वर्तमान विकास यात्रा की मजबूत नींव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2001 से शुरू की गई सेवा और सुशासन की निरंतर यात्रा में निहित है। ‘संकल्प से सिद्धि’ के मार्ग पर चलते हुए गुजरात वैश्विक स्तर पर ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में स्थापित हुआ है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के शासनमंत्र के माध्यम से राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री के ‘मिशन लाइफ’ के मंत्र को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात ने ग्रीन क्रेडिट और ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ जैसे अभियानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास किए हैं। कच्छ के रण से लेकर धोलेरा जैसे आधुनिक विकास क्षेत्रों तक वर्षा जल संचयन और वृक्षारोपण के विभिन्न प्रयोगों से पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि युवा पीढ़ी भी नए वर्ष में इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेगी।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विक्रम संवत 2083 में गुजरात की विकास यात्रा को और अधिक गति देने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में ‘विकसित गुजरात’ का संवाहक बनने के लिए सभी नागरिकों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान करते हुए नववर्ष की मंगलकामनाएं दीं। VNI NEWS, Bhupendra Patel Diwali Wishes, Gujarat New Year 2083, Vikram Samvat 2083, Gujarat Chief Minister, Diwali Greetings, Developed Gujarat, Developed India, Bhupendra Patel, Gujarat Chief Minister, Diwali Wishes, New Year 2083, Vikram Samvat 2083, Gujarat Government, Developed Gujarat, Developed India, Mission LiFE, Environmental Protection, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *