~Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel extended ‘Micchami Dukkadam’ to Jain and other community members on Samvatsari, highlighting forgiveness, compassion and social harmony.
Gandhinagar, Gujarat, Sep 14 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जैन और अन्य समुदाय के नागरिक भाई-बहनों को संवत्सरी पर्व के अवसर पर ‘मिच्छामी दुक्कड़म’ कहा है।
श्री पटेल ने पर्युषण महापर्व को क्षमापना और उपकार स्मरण का पर्व बताते हुए कहा कि यह मन, वचन और कर्म से जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए क्षमा-याचना करने का पर्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्युषण पर्व आत्मचिंतन, क्षमाभाव और सद्भावना का संदेश देता है। उन्होंने भगवान श्री महावीर के क्षमा, संतोष, सरलता, विनम्रता, करुणा एवं जीवदया के सिद्धांतों को सामाजिक जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया।
श्री पटेल ने श्रद्धा व्यक्त की कि भगवान महावीर के इन सिद्धांतों से प्रेरित पर्युषण पर्व समाज में सामाजिक समरसता और मानवता की शक्तियों को और अधिक प्रगाढ़ करेगा। VNI NEWS, Bhupendra Patel, Gujarat CM, Samvatsari, Paryushan Parv, Micchami Dukkadam, Jain Community, Lord Mahavir, Gujarat News, Bhupendra Patel Micchami Dukkadam, Samvatsari Paryushan, Gujarat Chief Minister, Jain Community, Lord Mahavir, forgiveness and social harmony, VNINews, VNINews.com
