~Gujarat Governor Acharya Devvrat calls for directing agricultural subsidies towards natural farming and reviews the expansion of cow-based natural agriculture in the state.
Gandhinagar, Gujarat, Sep 14 (VNI): गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार की कृषि सब्सिडी का रुख प्राकृतिक कृषि की ओर करना अनिवार्य है।
गांधीनगर स्थित लोकभवन में गाय आधारित प्राकृतिक खेती के विस्तार और प्रगति की समग्र समीक्षा के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव आर. सी. मीणा, लोकभवन के सचिव मेहुल दवे, राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा आत्मा, पशुपालन और कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की कृषि सब्सिडी का मुख्य प्रवाह प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की ओर करना जरूरी है। उन्होंने प्राकृतिक खेती का विस्तार बढ़ाने के लिए ‘एक किसान – एक नया मित्र जोड़ने’ का मंत्र दिया।
राज्यभर में प्राकृतिक कृषि उपज की बिक्री के लिए 300 से अधिक केंद्र कार्यरत हो चुके हैं। इसके अलावा प्राकृतिक उत्पादों की सीधे बिक्री के लिए ‘प्रभा’ ब्रांड के अंतर्गत एक विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ग्राहक आसानी से प्राकृतिक उत्पादों का ऑर्डर कर सकेंगे।
राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों ने 500 गांवों को पूर्ण प्राकृतिक कृषि गांव बनाने के लिए गोद लिया है। प्रत्येक गांव में एक वैज्ञानिक और दो कृषि विद्यार्थियों की टीम किसानों को मार्गदर्शन देगी। प्राकृतिक कृषि उपज की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए गुजरात राज्य प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड द्वारा प्रमाणन का कार्य भी किया जा रहा है। VNI NEWS, Acharya Devvrat, Gujarat Governor, Natural Farming, Agriculture Subsidy, Natural Agriculture, Cow Based Farming, Gujarat Agriculture, Prabha Brand, Farmers, Acharya Devvrat natural farming, Gujarat agriculture subsidy, natural agriculture Gujarat, cow based natural farming, Gujarat farmers, natural farming subsidy
