~Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel reviews the progress of the National Maritime Heritage Complex under construction at Lothal, focusing on Phase 1 and Phase 2 development.
Ahmedabad, Gujarat, Oct 16 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ मंत्र को साकार करने वाले देश के पहले राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) का लोथल में दौरा किया।
श्री पटेल ने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के ऐतिहासिक स्थल लोथल में विकसित हो रहे इस महत्वाकांक्षी परिसर में भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के लिए म्यूजियम, विभिन्न गैलरियों और दुनिया के सबसे ऊंचे ‘लाइटहाउस म्यूजियम’ का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में आकार ले रही इस परियोजना के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थल पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। बैठक में परियोजना के फेज-1 और फेज-2 के अंतर्गत विकसित की जा रही विभिन्न सुविधाओं, स्थल की विशेषताओं, अब तक पूरे हो चुके कार्यों और आगामी समय में किए जाने वाले निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया।
श्री पटेल ने परिसर के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि इस परियोजना का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिया कि राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर भविष्य में पर्यटकों के लिए वैश्विक आकर्षण का केंद्र बने और भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
लोथल में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान गुजरात सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार दास, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार एस.एस. राठौर, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. कुलदीप आर्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव पी. भारती, गुजरात स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स मिशन की मिशन डायरेक्टर नेहा कुमारी, जिला विकास अधिकारी विदेह खरे, एनएमएचसी के चीफ ऑफ गैलरीज प्रोफेसर वसंत शिंदे, रेंज आईजी राघवेन्द्र वत्स और जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश जाट सहित राज्य सरकार एवं प्रशासनिक तंत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। VNI NEWS, Bhupendra Patel, National Maritime Heritage Complex, Lothal, Gujarat Government, Narendra Modi, Indian Maritime Heritage, Tourism Development, NMHC Project, Bhupendra Patel Lothal visit, National Maritime Heritage Complex Lothal, NMHC construction progress, Gujarat maritime heritage, Lothal tourism project, VNINews, VNINews.com
