~Prime Minister Narendra Modi offered prayers to Maa Kalaratri during Navratri, wishing everyone renewed energy, confidence, happiness and prosperity.
New Delhi, Oct 17 (VNI): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को मां कालरात्रि की स्तुति की और देवी से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सुख-समृद्धि का संचार होने की प्रार्थना की।
श्री मोदी ने कामना की कि मां कालरात्रि के आशीर्वाद से सभी का जीवन नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास से आलोकित हो तथा देवी की दिव्य कृपा से हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि आए।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “नवरात्रि में आज मां कालरात्रि की विशेष उपासना का दिन है। उनके आशीर्वाद से सभी का जीवन नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास से आलोकित हो। देवी मां की दिव्य कृपा से सबकी समृद्धि हो, यही प्रार्थना है।” VNI NEWS, PM Narendra Modi, Maa Kalaratri, Navratri 2026, Narendra Modi X Post, Navratri Prayers, India News
Focus Keywords: PM Modi Maa Kalaratri prayers, Narendra Modi Navratri message, Maa Kalaratri Navratri 2026, VNINews, VNINews.com
