~कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स का IPO 17 जुलाई 2026 से खुलेगा। कंपनी ने 402-424 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है और 40,000 लाख रुपये के नए शेयर जारी करेगी।

Ahmedabad, Gujarat, July 15 (VNI): कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 17 जुलाई 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने अपने पहले सार्वजनिक निर्गम के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड 402 रुपये से 424 रुपये तय किया है। यह आईपीओ 21 जुलाई 2026 को बंद होगा।
कंपनी के अनुसार, निवेशक न्यूनतम 35 शेयरों के लिए आवेदन कर सकेंगे तथा इसके बाद 35 के गुणक (मल्टीपल) में बोली लगा सकेंगे। आईपीओ के तहत 40,000 लाख रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही कंपनी के प्रमोटर मोहित सतीशकुमार चड्ढा, अनुज कृष्णलाल चड्ढा, मनीष कृष्णलाल चड्ढा और राहुल रोशनलाल चड्ढा द्वारा 5,000 लाख रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी लाया जाएगा।
आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 20,800 लाख रुपये का उपयोग कंपनी अपने कुछ बकाया ऋणों के पूर्ण या आंशिक भुगतान के लिए करेगी, जबकि 16,700 लाख रुपये कमर्शियल वाहन, प्लांट और मशीनरी की खरीद पर खर्च किए जाएंगे। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के माध्यम से पहले ही 10,000 लाख रुपये जुटा लिए हैं।
वर्ष 2014 में स्थापित कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड एक एकीकृत (इंटीग्रेटेड) माइनिंग सेवा प्रदाता है, जो ओवरबर्डन रिमूवल, कोयला खनन, लोडिंग-अनलोडिंग तथा कोयले के सड़क और रेल परिवहन सहित एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी का संचालन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में है। पहले इसका नाम कैलिबर मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड था। VNI NEWS, Caliber Mining and Logistics IPO, IPO 2026, Stock Market, Mining Company, Logistics, Ahmedabad, Equity Market, Caliber Mining IPO, IPO July 2026, Mining and Logistics IPO, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *