~मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जन्मदिन पर अडालज त्रिमंदिर में पूजा-अर्चना की तथा वर्चुअल माध्यम से श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन कर राज्य की सुख-समृद्धि और सतत विकास की कामना की।

Gandhinagar, Gujarat, July 15 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर अडालज स्थित त्रिमंदिर दादा भगवान मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा वर्चुअल माध्यम से प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन कर महापूजा में भाग लिया। उन्होंने राज्यवासियों के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और गुजरात के सतत विकास की कामना की।
मुख्यमंत्री ने त्रिमंदिर परिसर में पूज्य दादा भगवान एवं पूज्य नीरू मां की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन किए तथा शिव मंदिर में जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं का भी उन्होंने आत्मीय अभिवादन स्वीकार किया।
जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन किए और महापूजा में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के पुजारियों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई ‘स्वाभिमान पर्व’ विशेष महापूजा के लिए अपना पंजीकरण भी कराया था। उन्होंने भविष्य में स्वयं सोमनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान सोमनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने की अपनी इच्छा भी व्यक्त की। VNI NEWS, Bhupendra Patel Birthday, Trimandir Adalaj, Somnath Mahadev, Gujarat CM, Gujarat News, Gujarat Chief Minister, Trimandir, Dada Bhagwan, Somnath Temple, Adalaj, Gujarat, Birthday, Mahapuja, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *