~President Droupadi Murmu receives a warm welcome in Ektanagar, Gujarat, ahead of the 72nd National Film Awards ceremony on September 22.

Ektanagar, Gujarat, Sep 21 (VNI): देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सोमवार को नर्मदा जिले के एकतानगर आगमन पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत सहित महानुभावों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भावपूर्ण एवं गर्मजोशी से स्वागत किया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात सरकार के प्रोटोकॉल मंत्री प्रफुल पानशेरिया, भरूच के सांसद मनसुखभाई वसावा, नांदोद की विधायक डॉ. दर्शनाबेन देशमुख, एसएसएनएनएल के प्रबंध निदेशक मुकेश पुरी, जिला कलेक्टर गंगा सिंह तथा जिला पुलिस अधीक्षक विशाखा डबराल सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य महानुभावों ने स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सितंबर को एकतानगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर वह विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता फिल्मकारों और कलाकारों को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
एकतानगर में पहली बार आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के गौरवपूर्ण समारोह को लेकर देश के विभिन्न क्षेत्रों से महानुभावों, फिल्म जगत के प्रतिष्ठित कलाकारों और आमंत्रित अतिथियों का आगमन हो रहा है। राष्ट्रपति की उपस्थिति से समारोह का महत्व और बढ़ गया है। VNI NEWS, Droupadi Murmu, Ektanagar, Gujarat, President of India, National Film Awards, 72nd National Film Awards, Narmada, Acharya Devvrat

Droupadi Murmu Ektanagar, 72nd National Film Awards, President Droupadi Murmu Gujarat, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *