~Gujarat CM Bhupendra Patel allocates Rs 692 crore for widening and four-laning key highways in Kutch and Banaskantha, boosting connectivity, trade, agriculture and tourism.

Gandhinagar, Gujarat, Sep 14 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के अति महत्वपूर्ण राजमार्गों को 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर तक चौड़ा करने के लिए कच्छ जिले को 363 करोड़ रुपए तथा 10 मीटर चौड़े मार्ग को फोरलेन करने के लिए बनासकांठा जिले को 229 करोड़ रुपए सहित कुल 692 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
हाई-स्पीड कॉरिडोर के तहत कच्छ जिले में पान्ध्रो-नारायण सरोवर रोड, लखपत-नारायण सरोवर रोड तथा दयापर-सुभाषपर-पांध्रो रोड को 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा करने के कार्यों के लिए 363 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले में शिहोरी-पाटण रोड को 10 मीटर से चौड़ा कर फोरलेन करने के लिए 229 करोड़ रुपए के कार्य को भी मंजूरी दी गई है। इन दोनों जिलों के ये मार्ग आसपास की तहसीलों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मार्गों के चौड़ीकरण और फोरलेन होने से आसपास के छोटे-बड़े औद्योगिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही अधिक तेज और सुरक्षित होगी। इससे स्थानीय उद्योग, व्यापार-व्यवसाय तथा कृषि उत्पादों के परिवहन को भी उल्लेखनीय सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कच्छ जिले में इन मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से नारायण सरोवर और कोटेश्वर जैसे तीर्थस्थलों तथा आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान और आरामदायक होगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का विस्तार कर सर्वांगीण विकास को गति देने की प्रतिबद्धता के तहत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सड़क एवं भवन विभाग को रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कुल 692 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इस निर्णय से कच्छ और बनासकांठा के सर्वांगीण विकास को गति मिलने की उम्मीद है। VNI NEWS, Gujarat Highways, Kutch, Banaskantha, Bhupendra Patel, Road Infrastructure, Highway Widening, Four Lane Road, Gujarat Government, Infrastructure Development, Kutch highways, Banaskantha highway, Rs 692 crore highway allocation, Bhupendra Patel, Gujarat road infrastructure, highway widening Gujarat, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *