~Gujarat CM Bhupendra Patel and Deputy CM Harsh Sanghavi review the Quadrilateral Security Grid to strengthen border security and coordination.

Gandhinagar, Gujarat, Sep 30 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में बुधवार को गांधीनगर में गुजरात चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत, समन्वित तथा प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में सीमावर्ती जिले भुज में आयोजित बैठक में सीमा रक्षक बलों, केन्द्रीय एजेंसियों, राज्य एवं जिला प्रशासन और नागरिकों—इन चार स्तंभों पर आधारित चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड की अवधारणा प्रस्तुत की थी। इसी संदर्भ में ‘वन बॉर्डर-वन पिक्चर-वन चेन ऑफ एक्शन’ के तहत सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था के फ्रेमवर्क को मजबूत और समन्वित बनाने की दिशा में गांधीनगर में सामूहिक मंथन किया गया।
बैठक में विशेष रूप से घुसपैठ, नशीले पदार्थों की तस्करी, जनसंख्या संतुलन, आर्थिक अपराध सहित छह प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस किया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली ऐसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा उनके खिलाफ आवश्यक कदम उठाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केन्द्रीय एजेंसियों और राज्य पुलिस प्रशासन के समन्वय से किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि 360 डिग्री निगरानी के तहत प्रत्येक विभाग के अप्रोच को और अधिक सघन बनाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में गैरकानूनी गतिविधियों, घुसपैठ, नशीले पदार्थों की हेराफेरी और गैरकानूनी अतिक्रमण करने वालों को स्पष्ट संदेश देना है कि गुजरात में ऐसी गतिविधियों या कृत्यों के लिए कहीं भी स्थान नहीं है और इन्हें चलने भी नहीं दिया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने संबंधित विभागों द्वारा क्षमता से भी बेहतर कार्य किए जाने के लिए अधिकारियों का अभिनंदन किया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को प्राथमिकता देते हुए कार्यों को रोजमर्रा के काम से अलग बताते हुए उत्साही और कर्मठ लोगों को जोड़कर परिणामदायी कार्य बिना विलंब के सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
केन्द्रीय एवं राज्य सरकार की एजेंसियों से इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ आपसी समन्वय में कार्य करने का अनुरोध करते हुए उप मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को भी लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में केन्द्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य सचिव एम.के. दास, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, राज्य पुलिस बल के डीजीपी, एडीजीपी एवं रेंज आईजी स्तर के अधिकारी तथा सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। VNI NEWS, Gujarat Security Grid, Bhupendra Patel, Harsh Sanghavi, Border Security, Gujarat Border Security, Quadrilateral Security Grid, Gandhinagar Meeting, Gujarat Police, Border Districts, Gujarat Quadrilateral Security Grid, Bhupendra Patel Harsh Sanghavi, Gujarat border security, border security meeting, Gujarat security review, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *