~Gujarat Deputy CM Harsh Sanghavi visited Mahudi temple and offered prayers to Shri Ghantakarna Mahavir on Gujarati New Year.
Gandhinagar, Gujarat, Nov 13 (VNI): गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को गांधीनगर जिले में स्थित जैन धर्म के पवित्र तीर्थस्थल महुडी पहुंचकर श्री घंटाकर्ण महावीर प्रभु के दर्शन किए और धन्यता की अनुभूति की।
श्री संघवी ने महुडी में उपस्थित दर्शनार्थियों एवं नगरजनों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र तीर्थस्थल पर श्री घंटाकर्ण स्वामी के दर्शन का लाभ प्राप्त कर उन्हें मन में अलौकिक आनंद की अनुभूति हुई है।
उन्होंने प्रार्थना की कि गुजरात में सुख, शांति और समृद्धि निरंतर बढ़े तथा राज्य के सभी नागरिकों का जीवन सुखमय बने। इस अवसर पर माणसा के विधायक जे. एस. पटेल सहित अन्य महानुभाव भी दर्शन के लिए उपस्थित रहे। VNI NEWS, Harsh Sanghavi, Mahudi Temple, Ghantakarna Mahavir, Gujarat Deputy Chief Minister, Jain Pilgrimage, Harsh Sanghavi, Mahudi, Ghantakarna Mahavir, Jain Temple, Gujarat, Gujarati New Year, Gandhinagar, J S Patel, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *