~प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित की और लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

Jind, Haryana, July 17 (VNI): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित करते हुए इसे भारत के स्वच्छ और आत्मनिर्भर परिवहन अभियान की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन पूर्णतः प्रदूषण मुक्त है और ‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी सफलता का प्रमाण है।
श्री मोदी ने जींद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवहन, बेहतर कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी ये परियोजनाएं हरियाणा में विकास को नई गति देंगी तथा लोगों के जीवन को अधिक सुगम बनाएंगी।
उन्होंने कहा कि जींद और हरियाणा ने आज इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने कहा कि रेल और सड़क संपर्क में आधुनिक तकनीक का उपयोग न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाता है बल्कि आर्थिक विकास और रोजगार के अवसरों को भी गति देता है।
प्रधानमंत्री ने खेल क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नई राष्ट्रीय खेल नीति ‘खेलो भारत’ तैयार की है। ‘खेलो इंडिया’ अभियान और ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS)’ जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे भारत वैश्विक खेल मंच पर नई पहचान बना रहा है। VNI NEWS, India First Hydrogen Train, Narendra Modi, Jind Haryana, Hydrogen Train India, Make in India, Hydrogen Train, Indian Railways, Development Projects, Khelo Bharat, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *