~ललिता ज्वेलरी मार्ट का IPO 17 अगस्त 2026 को खुलेगा। ₹190-₹201 के प्राइस बैंड वाले IPO में ₹1,200 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹500 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है।
Ahmedabad, Gujarat, Aug 12 (VNI): ललिता ज्वेलरी मार्ट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 17 अगस्त 2026 को खुलेगा और 19 अगस्त 2026 को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹5 फेस वैल्यू वाले शेयर का प्राइस बैंड ₹190 से ₹201 प्रति शेयर तय किया है।
कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि निवेशक न्यूनतम 74 शेयरों के लिए और उसके बाद 74 शेयरों के गुणक में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के पास वर्तमान में ₹5 फेस वैल्यू वाले कुल 49,99,77,156 इक्विटी शेयर हैं। आईपीओ में ₹1,200 करोड़ का फ्रेश इश्यू और कंपनी के प्रमोटर एम. किरण कुमार जैन द्वारा ₹500 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है।
ललिता ज्वेलरी मार्ट ‘ललिता’ ब्रांड नाम के तहत संचालित होने वाली ज्वेलरी रिटेल कंपनी है। कंपनी दक्षिण भारतीय ज्वेलरी बाजार की स्थानीय पसंद को ध्यान में रखते हुए गोल्ड, सिल्वर और डायमंड ज्वेलरी के विभिन्न डिजाइन और स्टाइल पेश करती है। कंपनी ‘धना वंदनम’ और ‘फ्री-यो-फ्लेक्सी’ जैसी ज्वेलरी योजनाएं भी संचालित करती है, जिन्हें ग्राहकों को अधिक लाभ, सुविधा और खरीदारी में लचीलापन देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
31 मार्च 2026 तक कंपनी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरी में 61 स्टोर्स के जरिए BIS-हॉलमार्क वाली ज्वेलरी उपलब्ध करा रही थी। ये स्टोर्स 51 शहरों में कुल 6,50,881 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले हैं। कंपनी के अनुसार, इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता उसे प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सोने के आभूषण उपलब्ध कराने में मदद करती है।
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी के 61 में से 45 स्टोर्स Tier-II और Tier-III शहरों में स्थित थे, जिनका कंपनी के कुल राजस्व में 60.25 प्रतिशत योगदान रहा। कंपनी के अनुसार, क्रिसिल रिपोर्ट में भी इन बाजारों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया है। कंपनी का मानना है कि उचित कीमत पर गुणवत्ता, कारीगरी और डिजाइन पर फोकस ने उसे ज्वेलरी रिटेल बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद की है। VNI NEWS, Lalithaa Jewellery Mart IPO, IPO 2026, Jewellery IPO, Lalithaa Jewellery, IPO Price Band, Fresh Issue, Offer for Sale, Jewellery Retail, Lalithaa Jewellery IPO 2026, Lalithaa IPO Price Band, Jewellery IPO August 2026, VNINews, VNINews.com
