~गुजरात में भारी वर्षा की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बातचीत कर हालात की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
Gandhinagar, Gujarat, July 23 (VNI): गुजरात में लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से दूरभाष पर बातचीत कर राज्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारी वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार को बचाव, राहत और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक उपायों में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उन्हें राज्य में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण गुजरात के नवसारी, वलसाड और सूरत सहित कई जिलों में लगातार भारी वर्षा के चलते भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, राहत दलों की तैनाती और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। VNI NEWS, Gujarat Heavy Rain, PM Narendra Modi, Bhupendra Patel, Gujarat Rain Alert, Navsari Rain, Valsad Rain, Surat Rain, Gujarat, Heavy Rain, Narendra Modi, Weather, Disaster Management, Navsari, Valsad, Surat, VNINews, VNINews.com
