~प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महानवमी 2026 के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मां सिद्धिदात्री से भक्तों के संकल्पों की सिद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।
New Delhi, Oct 19 (VNI): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महानवमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि मां सिद्धिदात्री अपने सभी भक्तों को उनके संकल्पों की सिद्धि और लक्ष्यों की पूर्ति का आशीर्वाद प्रदान करें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में लिखा, “सभी देशवासियों को महानवमी की ढेरों शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मां सिद्धिदात्री के चरणों में मेरा कोटि-कोटि प्रणाम! वे अपने सभी भक्तों को संकल्प की सिद्धि का आशीर्वाद दें, यही कामना है।”
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। भक्तजन महानवमी पर मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना कर सुख, समृद्धि, सफलता और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की कामना करते हैं। VNI NEWS,
Focus Keywords: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महानवमी 2026, मां सिद्धिदात्री, महानवमी की शुभकामनाएं, Maa Siddhidatri Puja, Narendra Modi Navratri WishesNarendra Modi, Mahanavami 2026, Maa Siddhidatri, Navratri Festival, Prime Minister Narendra Modi, Religious News, India News, New Delhi News, VNINews, VNINews.com
NarendraModi, Mahanavami2026, MaaSiddhidatri, Navratri, MahanavamiWishes, PrimeMinister, IndiaNews,VNINews, VNINews.com
