~पश्चिम रेलवे ने भुज से आने-जाने वाली सात जोड़ी ट्रेनों का गांधीधाम के स्थान पर गोपालपुर स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया है। बदलाव सितंबर 2026 से लागू होंगे।

Ahmedabad, Gujarat, Sep 03 (VNI): पश्चिम रेलवे ने गुजरात के भुज से आने-जाने वाली सात जोड़ी ट्रेनों के परिचालन को गांधीधाम केबिन–गोपालपुर–भुज मार्ग से संचालित करने की मंजूरी दी है। इसके तहत इन ट्रेनों का ठहराव अब गांधीधाम स्टेशन के स्थान पर गोपालपुर स्टेशन पर होगा।
मंडल रेल प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि 20907/20908 दादर–भुज-दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12959/12960 बांद्रा टर्मिनस–भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 22903/22904 बांद्रा टर्मिनस–भुज-बांद्रा टर्मिनस एसी एक्सप्रेस, 12965/12966 बांद्रा टर्मिनस–भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 11091/11092 भुज–पुणे-भुज एक्सप्रेस, 22829/22830 भुज–शालीमार-भुज एक्सप्रेस तथा 94801/94802 अहमदाबाद–भुज-अहमदाबाद नमो भारत रैपिड रेल का ठहराव निर्धारित तिथियों से गोपालपुर स्टेशन पर होगा।
गोपालपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का समय ट्रेन के अनुसार अलग-अलग रहेगा। उदाहरण के लिए 20907 दादर–भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 सितंबर से 04:30 बजे पहुंचेगी और 04:45 बजे रवाना होगी, जबकि 20908 भुज–दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23:30 बजे पहुंचेगी और 23:45 बजे रवाना होगी। वहीं 94801 अहमदाबाद–भुज नमो भारत रैपिड रेल 20 सितंबर से 21:50 बजे पहुंचेगी और 21:55 बजे प्रस्थान करेगी।
रेल प्रशासन ने बताया कि परिचालन में बदलाव के कारण इन ट्रेनों के कुछ अन्य स्टेशनों पर भी आगमन एवं प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की नवीनतम समय-सारणी, ठहराव और अन्य परिचालन संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त करने की अपील की गई है। VNI NEWS, Gopalpur railway station, Gandhidham train stop, Bhuj trains, Western Railway, Gujarat railway, Gopalpur Station, Gandhidham, Bhuj, Indian Railways, Train Timetable, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *