~मुंबई में 7 अगस्त को आयोजित होने वाले विन्ध्य आइकॉनिक बिजनेस अवॉर्ड–सीजन 2 में एसीपी संजय पाटिल सहित 21 विशिष्ट हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Mumbai, Maharashtra, Aug 05 (VNI): देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से “स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट” द्वारा आयोजित ‘विन्ध्य आइकॉनिक बिजनेस अवॉर्ड–सीजन 2’ का भव्य समारोह 7 अगस्त को लोअर परेल स्थित लोढ़ा एड्रिना सभागार में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने इस वर्ष सम्मानित होने वाली 21 विशिष्ट हस्तियों की सूची की घोषणा कर दी है।
समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) संजय पाटिल को लोक सेवा एवं कानून प्रवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ गीतकार, साहित्यकार और मीडिया एवं जनसम्पर्क सलाहकार गजानन महतपुरकर सहित शिक्षा, समाजसेवा, उद्योग, कला, मीडिया, प्रशासन और जनसम्पर्क से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को ट्रॉफी और सम्मान-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
आयोजक संस्था के डायरेक्टर विष्णु मिश्रा ने बताया कि समारोह 7 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि गजानन महतपुरकर ने पत्रकारिता और पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग में उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद साहित्य, गीत लेखन, मंच संचालन और मीडिया सलाहकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके रचित “श्रीराम मंगलगान” सहित कई रचनात्मक कार्यों को व्यापक सराहना मिली है।
सम्मानित होने वाली अन्य प्रमुख हस्तियों में डॉ. बी. के. सरकार, के. के. चतुर्वेदी, हरेश मेहता, सोहित योगी, संदीप कुमार सिंह, डॉ. रीना सिंह, प्रकाश तरिहालकर, आशीष मिश्रा, अंकुल त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, एस. आई. पांडेय, पूनम शुक्ला, संजय शुक्ला, रमेश नागर, राजकुमार चंदन, नदीम खान, श्याम सुंदर टाक, बीना पंड्या तथा अभिनेता चंद्रकांत द्विवेदी शामिल हैं।
समारोह की मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा होंगी, जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी करेंगे तथा सुप्रसिद्ध मंच संचालक अविनाश त्रिपाठी समारोह का संचालन करेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। VNI NEWS, Vindhya Iconic Business Awards 2026, Mumbai Award Ceremony, Sneha Events and Management, ACP Sanjay Patil, Gajanan Mahatpurkar, Mumbai, Business Awards, Maharashtra, Sneha Events, ACP Sanjay Patil, Ameesha Patel, Awards Ceremony, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *