~Western Railway will operate an unreserved special train between Asarva and Khedbrahma from September 19 to October 1, 2026, for the Bhadarvi Poonam fair.

Ahmedabad, Gujarat, Sep 18 (VNI): पश्चिम रेलवे द्वारा खेड़ब्रह्मा में आयोजित होने वाले “भादरवी पूनम” मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए असारवा-खेड़ब्रह्मा-असारवा के बीच विशेष किराये पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
मंडल रेल प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि ट्रेन संख्या 09405/09406 असारवा-खेड़ब्रह्मा-असारवा अनारक्षित स्पेशल 19 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। ट्रेन संख्या 09405 असारवा-खेड़ब्रह्मा स्पेशल असारवा से सुबह 09:35 बजे रवाना होकर 12:10 बजे खेड़ब्रह्मा पहुंचेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09406 खेड़ब्रह्मा-असारवा स्पेशल खेड़ब्रह्मा से दोपहर 15:35 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 18:10 बजे असारवा पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन निर्धारित अवधि के दौरान प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
मार्ग में ट्रेन दोनों दिशाओं में नरोडा, हिम्मतनगर एवं वडाली स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन 08 कोच MEMU रेक से संचालित होगी तथा इसमें अनारक्षित द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त आवाजाही को देखते हुए इस विशेष ट्रेन से यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। VNI NEWS, Western Railway, Asarva Khedbrahma Special Train, Bhadarvi Poonam Fair, Khedbrahma Mela, MEMU Special Train, Ahmedabad Railway, Gujarat Railways, Train 09405, Train 09406

Asarva Khedbrahma special train, Bhadarvi Poonam mela special train, Western Railway special train, Khedbrahma fair train

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *