~मुंबई में ‘विन्ध्य आइकॉनिक बिज़नेस अवॉर्ड–सीज़न 2’ समारोह सम्पन्न, अमीषा पटेल और डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने विभिन्न क्षेत्रों की करीब 27 हस्तियों को सम्मानित किया।
Mumbai, Maharashtra, Aug 08 (VNI): देश की प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट, मुंबई एवं मां कालिका धाम चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘विन्ध्य आइकॉनिक बिज़नेस अवॉर्ड–सीज़न 2’ का भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह मुंबई के लोअर परेल स्थित लोढ़ा एड्रिना सभागार में सम्पन्न हुआ।
समारोह में उद्योग, व्यापार, समाजसेवा, शिक्षा, रिसर्च, पेटेंट, कला, सिनेमा, मीडिया प्रबंधन, जनसम्पर्क, कानून, रियल एस्टेट, योग विद्या एवं जनसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली करीब 27 नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं सेलिब्रिटी गेस्ट अमीषा पटेल तथा लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा एवं मुख्य अतिथि डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने सम्मान प्रदान किए। समारोह का शुभारम्भ मुख्य आयोजक विष्णु मिश्रा द्वारा विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
सम्मानित हस्तियों में वरिष्ठ गीतकार एवं मीडिया-जनसम्पर्क सलाहकार गजानन महतपुरकर, असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर संजय पाटिल के अलावा कमलेश मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिंह, के.के. चतुर्वेदी, संदीप कुमार सिंह, डॉ. बी.के. सरकार, डॉ. रीना सिंह, प्रकाश तारीहलकर, श्याम सुंदर टाक, बीना पांड्या, सोहित योगी, संजय शुक्ला, हरेश मेहता, रमेश नागर, आनंद त्रिपाठी, अंकुल त्रिपाठी, राज कुमार चंदन, एस.आई. पांडे, पूनम शुक्ला, आर्टली नदीम खान, डॉ. अजय एल. दुबे, चंद्रकांत द्विवेदी, नीलू सिंह, विवेक त्रिपाठी, दीपक कुमार सोनी एवं अविनाश त्रिपाठी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।
एसीपी संजय पाटिल को सार्वजनिक सेवा एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “आउटस्टैंडिंग एक्सेलेंस इन पब्लिक सर्विस एंड लॉ एन्फोर्समेंट” के विशेष सम्मान से नवाजा गया। समारोह में उद्योग जगत, सामाजिक क्षेत्र, कला, सिनेमा, मीडिया, शिक्षा और विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
समापन अवसर पर स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट के संस्थापक एवं डायरेक्टर विष्णु मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विशिष्ट अतिथियों, सम्मानित हस्तियों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल पुरस्कार प्रदान करना नहीं, बल्कि अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर मेहनत कर समाज एवं देश के विकास में योगदान देने वाली प्रतिभाओं के कार्यों को पहचान और सम्मान देना है। समारोह का संचालन सुप्रसिद्ध मंच संचालक एवं साहित्यकार अविनाश त्रिपाठी ने किया। VNI NEWS, Vindhya Iconic Business Award Season 2, Mumbai Business Awards, Vishnu Mishra, Ameesha Patel, Manju Mangal Prabhat Lodha, Vindhya Iconic Business Award, Mumbai, Business Awards, Public Service, Law Enforcement, Social Service, VNINews, VNINews.com
