~गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2027 के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर रवाना हुए। वे निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे।

Gandhinagar, Gujarat, Aug 16 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रविवार तड़के अहमदाबाद हवाई अड्डे से अमेरिका और कनाडा के दौरे के लिए रवाना हुए। यह दौरा आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2027 के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
श्री पटेल अपने दौरे के दौरान अमेरिका और कनाडा के निवेशकों, उद्योग मंडलों तथा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों के माध्यम से गुजरात में विदेशी पूंजी निवेश बढ़ाने और राज्य को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में और मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव एम.के. दास, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव टी. नटराजन, उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार और मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे सहित राज्य के उद्योग एवं व्यापार जगत का प्रतिनिधिमंडल भी दौरे पर गया है।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुजरात का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को तथा कनाडा के टोरंटो में विभिन्न उद्योग निवेशकों, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी सेक्टर के अग्रणियों और गुजराती समुदायों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस तथा वन-टू-वन बैठकें करेगा। इस दौरान गुजरात की विकास यात्रा और निवेश अवसरों को प्रस्तुत करने के साथ जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली वाइब्रेंट गुजरात समिट में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया जाएगा।
अहमदाबाद हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर रवाना होने के समय कलेक्टर भव्य वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को सफल दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं। VNI NEWS, Bhupendra Patel, Gujarat CM, US Canada Tour, Vibrant Gujarat Summit 2027, Gujarat Investment, Foreign Investment, Gujarat Business Delegation, Bhupendra Patel US Canada Tour, Vibrant Gujarat Global Summit 2027, Gujarat Foreign Investment, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *