~अहमदाबाद–तिरुच्चिराप्पल्लि साप्ताहिक विशेष ट्रेन 24 सितंबर से ट्रेन संख्या 19419/19420 के रूप में नियमित एक्सप्रेस ट्रेन बनेगी। जानें समय, ठहराव और आरक्षण की जानकारी।
Ahmedabad, Gujarat, Aug 24 (VNI): यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 09419/09420 अहमदाबाद–तिरुच्चिराप्पल्लि–अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन को नियमित किया जा रहा है। अब यह ट्रेन ट्रेन संख्या 19419/19420 के रूप में साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर संचालित होगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 19419 अहमदाबाद–तिरुच्चिराप्पल्लि एक्सप्रेस 24 सितंबर 2026 से प्रत्येक गुरुवार को अहमदाबाद से सुबह 09:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन शनिवार को सुबह 03:35 बजे तिरुच्चिराप्पल्लि पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19420 तिरुच्चिराप्पल्लि–अहमदाबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर 2026 से प्रत्येक रविवार को सुबह 05:45 बजे तिरुच्चिराप्पल्लि से रवाना होगी और दूसरे दिन सोमवार को रात 21:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में ट्रेन वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुरगि, वाडी, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम, आदोनि, गुंतकल, ताडिपत्रि, कड़पा, रेणिगुंटा, अरक्कोणम, पेरम्बूर, चेन्नै एषुंबूर, ताम्बरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कडलूर, चिदम्बरम, शिरकाषि, वैथीश्वरन कोइल, मइलाडुतुरै, कुंभकोणम, पापनासम और तंजावूर स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन संख्या 19419 के लिए आरक्षण 26 अगस्त 2026 को सुबह 08:00 बजे से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगा। VNI NEWS, Ahmedabad Tiruchirappalli Express, Ahmedabad Tiruchirappalli train, 19419 19420 train, Western Railway, Ahmedabad railway, Indian Railways, Tiruchirappalli Train, 19419, 19420, Gujarat Railway, VNINews, VNINews.com
