~जन्माष्टमी पर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे राजकोट मंडल से 4 जोड़ी अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाएगा।

Rajkot, Gujarat, Sep 02 (VNI): जन्माष्टमी त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा राजकोट मंडल से संबंधित विभिन्न मार्गों पर 4 जोड़ी अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में सभी कोच जनरल श्रेणी के अनारक्षित होंगे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, ट्रेन संख्या 09527/09528 राजकोट–द्वारका–राजकोट एक-एक फेरे चलेगी। 09527 राजकोट से 3 सितंबर को 00:30 बजे रवाना होकर 05:50 बजे द्वारका पहुंचेगी। वापसी में 09528 द्वारका से 06:50 बजे रवाना होकर 12:00 बजे राजकोट पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में हापा, जामनगर, कानालुस, खंभालिया और भाटिया स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
ट्रेन संख्या 09522/09521 द्वारका–गांधीनगर कैपिटल–द्वारका 3 से 5 सितंबर तक तीन-तीन फेरे चलेगी। 09522 द्वारका से 06:50 बजे रवाना होकर 17:00 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी, जबकि 09521 गांधीनगर कैपिटल से 20:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05:50 बजे द्वारका पहुंचेगी। मार्ग में भाटिया, खंभालिया, कानालुस, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, थान, सुरेंद्रनगर, लखतर, वीरमगाम, आंबली रोड और चांदलोडिया बी कैबिन सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव होगा।
ट्रेन संख्या 09533/09534 राजकोट–द्वारका–राजकोट 3 से 6 सितंबर तक राजकोट से और 4 से 7 सितंबर तक द्वारका से चार-चार फेरे चलेगी। 09533 राजकोट से 20:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 01:20 बजे द्वारका पहुंचेगी। वापसी में 09534 द्वारका से 01:50 बजे रवाना होकर 06:25 बजे राजकोट पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में हापा, जामनगर, कानालुस, खंभालिया और भाटिया स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
वहीं ट्रेन संख्या 09228/09227 बोटाद–सुरेंद्रनगर–बोटाद 2 से 6 सितंबर तक पांच-पांच फेरे चलेगी। 09228 बोटाद से 12:10 बजे रवाना होकर 13:40 बजे सुरेंद्रनगर पहुंचेगी, जबकि 09227 सुरेंद्रनगर से 14:05 बजे रवाना होकर 15:45 बजे बोटाद पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में कुंडली, राणपुर, चुडा, लींबडी, वढवाण सिटी, जोरावरनगर और सुरेंद्रनगर गेट स्टेशनों पर ठहराव होगा। सभी स्पेशल ट्रेनों में केवल जनरल श्रेणी के अनारक्षित कोच होंगे। VNI NEWS, Janmashtami Special Trains, Rajkot Special Train, Dwarka Special Train, Gujarat Railway, Unreserved Festival Special Train, Janmashtami, Special Trains, Rajkot Railway, Dwarka, Gandhinagar Capital, Botad, Surendranagar, Western Railway, Gujarat, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *