~राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर के चंद्राला गांव में अनुसूचित जाति परिवार के लालाभाई परमार के घर रात्रि भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Gandhinagar, Gujarat, Sep 02 (VNI): गांधीनगर जिले के चंद्राला गांव में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सामाजिक समरसता और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए अनुसूचित जाति परिवार के लालाभाई परमार के घर पहुंचकर उनके परिजनों के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में रात्रि भोजन किया।
इस अवसर पर लालाभाई परमार के परिवार ने राज्यपाल का गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। भोजन के दौरान आचार्य देवव्रत ने परिवार के सदस्यों से सहज संवाद किया और उनके हालचाल पूछे। उन्होंने बच्चों की शिक्षा तथा परिवार की आजीविका के साधनों के बारे में भी जानकारी ली।
श्री देवव्रत ने कहा कि समाज की मजबूती एकता और सामाजिक समरसता पर निर्भर है। जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव की भावना को समाप्त कर प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना ही सच्ची मानवता और धर्म है।
राज्यपाल की सहजता और सादगी से लालाभाई परमार का परिवार भावविभोर हो गया। परिवार ने अपने घर और आंगन में राज्य के प्रथम नागरिक की आत्मीय उपस्थिति के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार जताया। VNI NEWS, Acharya Devvrat, Gujarat Governor, Chandrala Village, Social Harmony, Social Equality, Gujarat Governor Dinner, Chandrala, Gandhinagar, Social Harmony, Gujarat, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *