~वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत भव्य विकसित भारत पदयात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कैलाश खेर की मौजूदगी में स्वच्छता दूतों का सम्मान किया गया।

Vadodara, Gujarat, Sep 07 (VNI): ‘नमो फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को वडोदरा में भव्य ‘विकसित भारत पदयात्रा’ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वडोदरा दौरे के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वडोदरा शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए पधार रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर के अभिनंदन के लिए उप मुख्यमंत्री हर्षभाई संघवी की अध्यक्षता में दांडिया बाजार स्थित फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी से कीर्तिस्तंभ होते हुए सुरसागर तालाब तक विशाल ‘विकसित भारत पदयात्रा’ निकाली गई। वडोदरा महानगर पालिका के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नगरजनों ने ‘नमो फॉर विकसित भारत@वडोदरा’ कार्यक्रम में भाग लिया।
हर्ष संघवी ने कहा कि वडोदरा की जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। कार्यक्रम के लिए पहली बार ऑनलाइन टिकटिंग व्यवस्था की गई, जिसमें केवल एक घंटे में सभी सीटें बुक हो गईं और उपलब्ध क्षमता से तीन गुना अधिक टिकटों की मांग दर्ज हुई। लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष ‘फैन जोन’ भी बनाए गए हैं।
पदयात्रा में विधानसभा के मुख्य सचेतक बालकृष्ण शुक्ल, राज्य मंत्री मनीषाबेन वकील, सांसद डॉ. हेमांग जोशी, वडोदरा महानगर पालिका आयुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारी, युवा, एनसीसी कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में नगरजन शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने वडोदरा के नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के तहत रविवार को साइकिल यात्रा के बाद सोमवार शाम सुरसागर तालाब क्षेत्र में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की विशेष उपस्थिति में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वडोदरा को स्वच्छ बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ‘स्वच्छता दूतों’ का सम्मान भी किया गया। VNI NEWS, Vadodara Viksit Bharat Padyatra, Namo for Viksit Bharat Vadodara, Narendra Modi Vadodara, Harsh Sanghavi, Kailash Kher Vadodara, Vadodara cultural programme,
Vadodara, Gujarat, Viksit Bharat, Namo for Viksit Bharat, Narendra Modi, Vadodara Municipal Corporation, Swachhata Doot, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *