~Shri Ganesh Bhakti and Kaviya Sandhya in Mumbai brought together devotion, music, literature and cultural performances, along with the launch of two books.
Mumbai, Maharashtra, Sep 20 (VNI): श्री गणेशोत्सव की श्रद्धा, आस्था, आध्यात्मिकता, संगीत और साहित्य का सुंदर संगम लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्री गणेश भक्ति एवं काव्य संध्या में देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भक्ति, साहित्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भावपूर्ण एवं उल्लासमय बना दिया।
यह आयोजन लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी, जैन इंटरनेशनल वुमैन ऑर्गेनाइजेशन (JIWO) की दक्षिण मुंबई इकाई, ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच और सिंगिंग सोल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष, दिग्गज गायक महेंद्र कपूर के पुत्र एवं बॉलीवुड अभिनेता-गायक रोहन कपूर तथा महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण दो पुस्तकों का लोकार्पण रहा। लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा की पुस्तक ‘संवादों का सफर’ तथा डॉ. इंदु चतुर्वेदी की पुस्तक ‘अनामिका’ का लोकार्पण किया गया। डॉ. मंजू लोढ़ा ने डॉ. इंदु चतुर्वेदी को उनकी पुस्तक के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर 8 वर्षीया बालिका कु. तारूषी लोढ़ा ने गणपति उत्सव की शुरुआत और गणपति बप्पा को घर लाने की सुंदर परंपरा की कहानी साझा की, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम में विभिन्न महिलाओं द्वारा भावपूर्ण नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों में उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। भक्ति संगीत, काव्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष रंग प्रदान किया। वहीं, अमारी कैपिटल के डायरेक्टर वरुण बाफना द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए विशेष उपहार प्रायोजित किए गए।
श्री गणेश भक्ति एवं काव्य संध्या ने संगीत, साहित्य और सांस्कृतिक सहभागिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी जुड़ाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन श्री गणेश की भावपूर्ण आरती के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने श्रद्धा एवं कृतज्ञता के भाव से आरती में सहभागिता की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। VNI NEWS, Shri Ganesh Bhakti, Kavya Sandhya, Ganeshotsav, Lodha Foundation, Mumbai, Maharashtra Hindi Sahitya Akademi, JIWO, Indian Literature, Devotional Music, Cultural Event, Shri Ganesh Bhakti and Kavya Sandhya, Ganeshotsav Mumbai, Lodha Foundation, Ganesh Bhakti event, Hindi literature and music, VNINews, VNINews.com
