~An AI workshop for media, PR and journalists in Ahmedabad explored AI tools, prompt engineering, newsroom automation, agentic AI and responsible journalism.
Ahmedabad, Gujarat, Sep 27 (VNI): अहमदाबाद के श्री एच.के. कॉमर्स कॉलेज में श्री शांतिलाल शाह सेंटर फॉर मीडिया एक्सीलेंस, श्रेयार्थ यूनिवर्सिटी की ओर से ‘AI Workshop for Media, PR & Journalists’ का आयोजन किया गया। करीब चार घंटे चले इस कार्यशाला में मीडिया, जनसंपर्क और पत्रकारिता के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बदलते प्रभाव, व्यावहारिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई। कार्यशाला का नेतृत्व विजन रावल ने किया, जबकि जिगर मिस्त्री ने को-स्पीकर के रूप में सहभागिता की।
विजन रावल ने बताया कि कार्यशाला में रिपोर्टिंग, एडिटिंग और रिसर्च के लिए उपयोगी वास्तविक AI टूल्स, पत्रकारों और PR टीमों के लिए प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, स्मार्ट एडिटोरियल वर्कफ्लो और न्यूज़रूम ऑटोमेशन जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही एजेंटिक AI के तहत मल्टी-एजेंट फ्रेमवर्क, ऑटोनॉमस एजेंट्स और ऑटोमेटेड पाइपलाइंस के जरिए इन्वेस्टिगेटिव रिसर्च, कंटेंट क्यूरेशन और फैक्ट-चेकिंग की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
कार्यशाला में 60 से अधिक पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों, प्रोफेसरों तथा मीडिया क्षेत्र के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। BBC News, GSTV, TV9, Aaj Tak, Gujarat Samachar, Sandesh, Bhaskar Group, News Views, Navjeevan Express, VNI News सहित 12 से अधिक स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और वरिष्ठ मीडिया पेशेवरों ने AI के जिम्मेदार इस्तेमाल, पत्रकारिता में सटीकता, नैतिकता और भरोसे को बनाए रखने से जुड़े सवालों पर खुली चर्चा की।
विजन रावल ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को AI के वास्तविक और व्यावहारिक उपयोग का अनुभव देना तथा मीडिया के भविष्य की झलक प्रस्तुत करना था। उन्होंने कहा कि AI अच्छे पत्रकारों का स्थान नहीं लेगा, लेकिन AI का प्रभावी उपयोग करने वाले पत्रकार उद्योग की दिशा और कार्यप्रणाली को प्रभावित करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया विशेषज्ञों धिमंत पुरोहित, जिग्नेश पटेल, मणिकवासगम रंगासामी, अनिल वर्मा, भूमीका बड़ोद सहित कई मीडिया पेशेवरों ने भी सहभागिता की। विजन रावल ने कार्यशाला के आयोजन के लिए डॉ. अपूर्व रावल, श्रेयार्थ यूनिवर्सिटी, गुजरात समाचार समूह के श्रेयांस शाह तथा आयोजन स्थल उपलब्ध कराने के लिए धीरेन वाघसिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने पूर्व प्रोफेसरों धिमंत सोनी, शिल्पा शाह, निरव शाह, जयश्री मैडम सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति को अपने लिए गौरवपूर्ण और भावुक क्षण बताया। VNI NEWS, AI Workshop, Media, Journalism, PR, Artificial Intelligence, Vision Raval, Shreyarth University, Shri Shantilal Shah Centre for Media Excellence, HK Commerce College, Ahmedabad, AI Workshop for Media, AI in Journalism, AI for Journalists, Media AI, Vision Raval, Shreyarth University, VNINews, VNINews.com
