~केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में ‘मिशन फाइव मिलियन ट्रीज’ अभियान के तहत पौधरोपण कर ‘हरियाली लोकसभा-गांधीनगर लोकसभा’ के संकल्प को आगे बढ़ाया।

Ahmedabad, Gujarat, July 12 (VNI): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को अहमदाबाद के एपलवुड के निकट अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) के भूखंड पर ‘मिशन फाइव मिलियन ट्रीज’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर ‘हरियाली लोकसभा-गांधीनगर लोकसभा’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
इस अवसर पर शहर को अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने, हरित आवरण बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
अहमदाबाद महानगर पालिका का ‘मिशन फाइव मिलियन ट्रीज’ अभियान शहर के हरित क्षेत्र का विस्तार करने, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने तथा नागरिकों में वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनता जा रहा है। कार्यक्रम में जनभागीदारी के माध्यम से ‘हरियाली लोकसभा-गांधीनगर लोकसभा’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर अहमदाबाद के महापौर हितेशभाई बारोट, शहर भाजपा अध्यक्ष प्रेरकभाई शाह, विधायक अमितभाई ठाकर एवं बाबूभाई पटेल, अहमदाबाद मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि सहित मनपा के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। VNI NEWS, Amit Shah, Bhupendra Patel, Mission Five Million Trees, Hariyali Loksabha, Gandhinagar Loksabha, Ahmedabad, Tree Plantation, AMC, Gujarat, Ahmedabad, Gujarat, Mission Five Million Trees, Tree Plantation, Environment, Green Campaign

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *