~Western Railway will operate a special fare weekly train between Utran and Lal Kuan on November 5, 6, 12 and 13, 2026, to manage passenger demand.
Vadodara, Gujarat, Nov 02 (VNI) : यात्रियों की सुविधा, यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल द्वारा उत्राण और लालकुआं के बीच विशेष किराये पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन नवंबर 2026 में दोनों दिशाओं में कुल चार फेरे लगाएगी।
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना द्वारा सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09129 उत्राण–लालकुआं स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को उत्राण से दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 4:10 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 और 12 नवंबर को संचालित होगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09130 लालकुआं–उत्राण स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:15 बजे उत्राण पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 और 13 नवंबर 2026 को चलेगी।
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज जंक्शन, बदायूं, बरेली, बरेली सिटी, इज्जतनगर जंक्शन, बहेड़ी जंक्शन और किच्छा स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन संख्या 09129 की बुकिंग 3 नवंबर से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेन के ठहराव, समय और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देखें। यह ट्रेन विशेष किराये पर संचालित की जाएगी। VNI NEWS, Utrān Lal Kuan Special Train, Train 09129, Train 09130, Western Railway Special Train, Vadodara Division, November 2026 Special Train, Utran Lal Kuan Special Train, Western Railway, Vadodara Division, Indian Railways, Train No 09129, Train No 09130, Special Train November 2026, Gujarat Railway News, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *