~Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel visited Jagadguru Shankaracharya Shankar Vijayendra Saraswati Swami in Ahmedabad, received his blessings and attended the Purnahuti Havan.
Ahmedabad, Gujarat, Nov 05 (VNI) : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अहमदाबाद के गोता स्थित मूलाम्नाय सर्वज्ञ श्री कांची कामकोटि पीठम के 70वें पीठाधिपति पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती स्वामी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उनके सानिध्य में आयोजित पूर्णाहुति हवन में शामिल हुए और यज्ञशाला मंडपम में जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ संवाद भी किया।
उल्लेखनीय है कि पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य श्री शंकर विजयेन्द्र सरस्वती महास्वामी ने 28 फरवरी, 2018 को पीठाधिपति पूज्य जयेंद्र सरस्वती के विदेहमुक्ति के बाद कांची कामकोटि पीठम के 70वें पीठाधिपति के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।
कांचीपुरम स्थित श्री कांची कामकोटि पीठम भारतीय सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ गुजरात के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भूपेंद्रसिंह चुडासमा, मायाबेन कोडनानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। VNI NEWS, Bhupendra Patel, Shankaracharya Shankar Vijayendra Saraswati, Kanchi Kamakoti Peetham, Gujarat Chief Minister, Ahmedabad, Gota, Bhupendra Patel, Shankaracharya, Shankar Vijayendra Saraswati, Kanchi Kamakoti Peetham, Ahmedabad News, Gujarat News, Purnahuti Havan, Sanatan Tradition, Vedic Culture, VNINews, VNINews.com
