~Prime Minister Narendra Modi congratulates Bharat Ratna Lal Krishna Advani on entering his 100th year, recalling his contributions to Indian politics and nation-building.
New Delhi, Nov 08 (VNI): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी को 8 नवंबर को जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक विशेष लेख के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में आडवाणी जी के अमूल्य और ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी जी की जीवन यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने विभाजन की त्रासदी झेलने के बाद शून्य से अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंघ को मजबूत करने, भारतीय जनता पार्टी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने में अहम योगदान दिया।
प्रधानमंत्री ने सोमनाथ से अयोध्या तक निकाली गई ऐतिहासिक रथयात्रा का नेतृत्व करने और सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने में आडवाणी जी की भूमिका को भी याद किया।
श्री मोदी ने आडवाणी जी के व्यक्तित्व के अन्य पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। इनमें पढ़ने के प्रति उनकी गहरी रुचि, भारतीय संस्कृति और सिनेमा के प्रति प्रेम तथा एक लेखक के रूप में उनका महत्वपूर्ण योगदान शामिल है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि 8 नवंबर एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने इस विशेष अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भारत के प्रति उनके चिरस्थायी योगदान को नमन किया। VNI NEWS, Lal Krishna Advani 100th Year, Narendra Modi Wishes LK Advani, Bharat Ratna LK Advani, LK Advani Birthday, Former Deputy Prime Minister of India, Narendra Modi, Lal Krishna Advani, LK Advani, Bharat Ratna, 100th Year, BJP, Indian Politics, Somnath to Ayodhya Rath Yatra, VNI News, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *