~Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel was welcomed with traditional tribal dance during his three-day Dahod visit and paid tribute to Bhagwan Birsa Munda in Garbada.
Dahod, Gujarat, Nov 18 (VNI) : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बुधवार को दाहोद जिले के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन गरबाडा में आदिवासी पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गरबाडा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। श्री पटेल ने कलाकारों की उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की इच्छा को सहजता से स्वीकार करते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान आदिवासी कलाकारों के साथ सहज एवं आत्मीय संवाद भी किया। VNI NEWS, Bhupendra Patel Dahod Visit, Garbada, Birsa Munda Statue, Tribal Dance Gujarat, Bhupendra Patel, Dahod Visit, Garbada, Birsa Munda, Tribal Culture, Tribal Artists, Gujarat News, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *