~Lok Sabha Speaker Om Birla met Gujarat Governor Acharya Devvrat at Lok Bhavan in Gandhinagar and discussed governance, natural farming and Viksit Bharat 2047.
Gandhinagar, Gujarat, Nov 18 (VNI) : गुजरात प्रवास पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को गांधीनगर स्थित लोकभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री देवव्रत ने लोकभवन पहुंचने पर श्री बिरला का गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत एवं सम्मान किया।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से भारतीय संसदीय लोकतंत्र की गरिमा, सुशासन, विकसित भारत@2047 के संकल्प, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर चर्चा हुई।
इसके साथ ही गुजरात में संचालित प्राकृतिक कृषि अभियान और ग्राम कल्याण कार्यक्रमों को लेकर भी दोनों के बीच सार्थक संवाद हुआ। राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने लोकभवन द्वारा शुरू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों की रूपरेखा प्रस्तुत की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इन पहलों की सराहना की। VNI NEWS, Om Birla, Acharya Devvrat, Gujarat Governor, Lok Sabha Speaker, Gandhinagar Lok Bhavan, Natural Farming Gujarat, Om Birla, Acharya Devvrat, Gujarat Governor, Lok Sabha Speaker, Gandhinagar, Lok Bhavan, Natural Farming, Viksit Bharat 2047, Gujarat News, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *