~Western Railway will operate one-way special train 09475 from Ahmedabad to Thiruvananthapuram North on November 29, 2026.
Ahmedabad, Gujarat, Nov 27 (VNI) : यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम उत्तर के बीच विशेष किराये पर वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेन संख्या 09475 अहमदाबाद–तिरुवनंतपुरम उत्तर वन-वे स्पेशल 29 नवंबर 2026 (रविवार) को अहमदाबाद से रात 01:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सोमवार को शाम 16:30 बजे तिरुवनंतपुरम उत्तर पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान यह ट्रेन आणंद, वडोदरा, भरुच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, रत्नागिरी, मडगांव, थोकुर, मंगलुरु, उल्लाल, शोरनूर, एरणाकुलम, अलप्पुझा और कोल्लम स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस विशेष ट्रेन में स्लीपर श्रेणी एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन में यात्रा के इच्छुक यात्रियों के लिए बुकिंग 28 नवंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। VNI NEWS, Ahmedabad Thiruvananthapuram Special Train, Train 09475, Western Railway Special Train, Western Railway, Ahmedabad Railway, Thiruvananthapuram North, Special Train, Train 09475, Indian Railways, VNINews, VNINews.com
