~Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel reviews the performance and budget progress of 16 state government departments in high-level meetings.
Gandhinagar, Gujarat, Nov 27 (VNI) : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रदर्शन और बजट के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति का आकलन करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकों की पहल की है। इस पहल के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक ही दिन में राज्य सरकार के 16 विभागों के कामकाज की व्यापक समीक्षा की।
इस सिलसिले में मुख्यमंत्री ने पूरे दिन विभागों के वरिष्ठ सचिवों और विभाग प्रमुखों के साथ सिलसिलेवार बैठकें कीं। सुबह के सत्र में वित्त, सड़क एवं भवन, शहरी विकास, कृषि एवं सहकारिता, उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पंचायत एवं ग्राम गृह निर्माण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा आदिवासी विकास विभाग के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की गई।
वहीं, दोपहर बाद बंदरगाह, वन एवं पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, महिला एवं बाल कल्याण, राजस्व, खेल, युवक सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रदर्शन का आकलन किया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी विभागों के मौजूदा कामकाज, बजट में निर्धारित योजनागत लक्ष्यों के मुकाबले हुई प्रगति और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए विभागीय कार्यों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इन उच्चस्तरीय बैठकों में राज्य के मुख्य सचिव एम.के. दास, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ. हसमुख अढिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे और सचिव अजय कुमार सहित वित्त विभाग एवं संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव उपस्थित रहे। VNI NEWS, Gujarat Government, Bhupendra Patel, Gujarat Department Review, Budget Performance Review, Bhupendra Patel, Gujarat Government, Gujarat News, Department Review, Budget Review, Gandhinagar, VNINews, VNINews.com
