~Gujarat Governor Acharya Devvrat visited Jorapura village in Mahisagar district with his family and enjoyed a traditional meal at the home of Ambalal Chimanbhai Sadhubava.
Mahisagar, Gujarat, Nov 05 (VNI) : गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महीसागर जिले के दौरे के दौरान अपनी धर्मपत्नी दर्शना देवी, पुत्रवधू कविता और पौत्र आर्यमन के साथ बालासिनोर तहसील के जोरापुरा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के घर पहुंचकर सादगी और आत्मीयता का परिचय दिया। उन्होंने परिवार के मुखिया अंबालाल चिमनभाई साधुबावा के घर परिजनों के साथ बैठकर पारंपरिक देशी एवं सात्विक भोजन का आनंद लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उनके परिवारजनों ने परिवार के सभी सदस्यों से सहजता एवं आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अंबालालभाई और उनके परिजनों से उनके दैनिक जीवन, रोजगार तथा आजीविका के संबंध में भी रुचिपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
परिवार की ओर से परोसे गए पारंपरिक भोजन का आनंद लेते हुए राज्यपाल ने उनके आत्मीय आतिथ्य की सराहना की। राज्यपाल और उनके परिवार के स्नेहपूर्ण व्यवहार, सादगी तथा सहजता से परिवारजन भावविभोर हो गए।
इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अंबालालभाई और उनके पूरे परिवार को गांधीनगर स्थित लोकभवन आने का हार्दिक निमंत्रण भी दिया। राज्यपाल का यह सपरिवार दौरा सामाजिक आत्मीयता, सद्भाव और जनसंपर्क का एक सराहनीय उदाहरण बना। VNI NEWS, Gujarat Governor Acharya Devvrat, Balasinor Jorapura Village, Ambalal Chimanbhai Sadhubava, Mahisagar District Visit, Governor Family Visit, Gujarat News, Acharya Devvrat, Gujarat Governor, Mahisagar, Balasinor, Jorapura Village, Ambalal Sadhubava, Gujarat News, Social Harmony, Lok Bhavan, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *