~Gujarat Deputy Chief Minister Harsh Sanghavi purchased handmade diyas created by patients at Government Mental Hospital Ahmedabad and celebrated Diwali with them, appreciating their creativity and self-reliance.
Gandhinagar, Gujarat, Nov 05 (VNI) : दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने अहमदाबाद स्थित गवर्नमेंट मेंटल हॉस्पिटल के मनोदिव्यांग मरीजों द्वारा अपनी कला, रचनात्मकता और मेहनत से तैयार किए गए सुंदर दीपकों की खरीदारी की। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों के साथ दीपक प्रज्वलित कर अनूठे अंदाज में दीपावली का पर्व भी मनाया।
इस अवसर पर हर्ष संघवी ने मरीजों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कला और रचनात्मकता वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा, “आप सभी ने अस्पताल में रहते हुए जिस प्रेम और मेहनत से इन दीपकों को तैयार किया है, वे केवल मिट्टी के दीपक नहीं हैं, बल्कि आपकी खुशियों और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं।”
उप मुख्यमंत्री ने मरीजों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके हुनर एवं प्रयासों की सराहना की। मरीज भी अपने हाथों से तैयार किए गए दीपकों को उप मुख्यमंत्री द्वारा खरीदे जाने और उनके साथ दीपावली मनाने से काफी उत्साहित एवं प्रसन्न नजर आए।
इस कार्यक्रम में आदिजाति मंत्री नरेशभाई पटेल और विधायक गणपतभाई वसावा सहित नर्सिंग काउंसिल के उपाध्यक्ष इकबाल कडीवाला, मेंटल हॉस्पिटल की आरएमओ डॉ. दीप्तिबेन भट्ट, सहायक नर्सिंग अधीक्षक विभाबेन सवलिया, अन्य चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। VNI NEWS, Harsh Sanghavi, Government Mental Hospital Ahmedabad, Diwali Celebration, Specially Abled Patients, Handmade Diyas, Gujarat Deputy Chief Minister, Harsh Sanghavi, Gujarat Deputy Chief Minister, Government Mental Hospital Ahmedabad, Diwali 2026, Handmade Diyas, Patient Creativity, Self Reliance, Gujarat News, Ahmedabad News, VNINews, VNINews.com
