~Gujarat will develop the Rs 900 crore Gujarat Vandana Museum in Ekta Nagar, showcasing the state’s history, culture and development through seven galleries and advanced technology.
Gandhinagar, Gujarat, Nov 28 (VNI) : गुजरात के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से एकतानगर में 900 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक ‘गुजरात वंदना म्यूजियम’ का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में तैयार की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य राज्य के नागरिकों में गुजरात के इतिहास के प्रति गौरव की भावना जागृत करने के साथ देश-विदेश के पर्यटकों को राज्य की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराना है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह भव्य संग्रहालय गुजरात की गौरवगाथा और विकास यात्रा को आधुनिक एवं आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करेगा। इसके निर्माण से राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। आगंतुकों को गुजरात के इतिहास से रूबरू कराने के लिए संग्रहालय को सात विशेष गैलरियों में विभाजित किया गया है।
इस संग्रहालय की प्रमुख विशेषता इसमें इस्तेमाल की जाने वाली अत्याधुनिक तकनीक होगी। आगंतुकों को इतिहास का वास्तविक अनुभव कराने के लिए होलोग्राफिक प्रस्तुतियों, आधुनिक उपकरणों, मोबाइल एप्लिकेशन और स्मार्टफोन से एकीकृत इंटरएक्टिव प्रोजेक्शन का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) आधारित अनुभवों के माध्यम से पर्यटक गुजरात की समृद्ध विरासत को अधिक जीवंत और प्रभावशाली तरीके से जान सकेंगे।
पर्यटकों की सुविधा के लिए संग्रहालय परिसर में वातानुकूलित कैफेटेरिया, खुले स्थान, शांतिपूर्वक बैठने और विचार-विमर्श के लिए खुली बैठक व्यवस्था तथा क्लोकरूम सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह परियोजना गुजरात के इतिहास, संस्कृति और विकास यात्रा को नई पीढ़ी तथा वैश्विक पर्यटकों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है। VNI NEWS, Gujarat Vandana Museum, Ekta Nagar Museum, Gujarat Tourism, Gujarat Heritage Museum, Gujarat Vandana Museum, Ekta Nagar, Gujarat Tourism, Gujarat Heritage, Gujarat History, Bhupendra Patel, Harsh Sanghavi, VNINews, VNINews.com
