~Gujarat Deputy CM Harsh Sanghavi reviews development projects, welfare schemes, education, healthcare and tribal development initiatives in Chhota Udepur.
Chhota Udepur, Gujarat, Nov 28 (VNI) : गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में शनिवार को कवांट तहसील के कड़ीपाणी स्थित जीएमडीसी में छोटाउदेपुर जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिले की भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूपरेखा के साथ विभिन्न विभागों के कार्यों और प्रगति का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। श्री संघवी ने आदिवासी विकास विभाग की वनबंधु कल्याण योजना, आदिवासी विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान से जुड़ी योजनाओं सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और वन विभाग के कामकाज की बारीकी से समीक्षा की।
श्री संघवी ने ‘प्रशासन आपके द्वार’ और ‘सशक्त बेटी – कलेक्टर इन क्लासरूम’ जैसी अभिनव पहलों की सराहना की। उन्होंने जिले में आगामी समय में जिला स्तरीय खेल परिसर तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर रचनात्मक विचार-विमर्श किया और अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष उपेन्द्रभाई राठवा, राज्यसभा सांसद डॉ. मुकेशभाई राठवा, जिला कलेक्टर गार्गी जैन, जिला विकास अधिकारी ओमकार शिंदे, पुलिस अधीक्षक इम्तियाज शेख तथा उप वन संरक्षक (डीसीएफ) रूपक सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। VNI NEWS, Harsh Sanghavi, Chhota Udepur Review Meeting, Gujarat Development Projects, District Administration, Harsh Sanghavi, Chhota Udepur, Gujarat Government, Tribal Development, Vanbandhu Kalyan Yojana, District Administration, Gujarat Development, VNINews, VNINews.com
