~INS Surat arrives in Muscat, Oman, for the 15th edition of the India-Oman bilateral naval exercise Naseem Al Bahr 2026, strengthening maritime cooperation.
New Delhi, Nov 09 (VNI) : भारत और ओमान के बीच समुद्री रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचा। यह पोत भारत और ओमान की रॉयल नेवी के बीच आयोजित होने वाले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेगा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समन्वित गश्त (कॉरपैट) भी आयोजित की जाएगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्री चरणों में विभिन्न पेशेवर एवं परिचालन गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें एक-दूसरे के नौसैनिक पोतों का दौरा, परिचालन संबंधी विचार-विमर्श और खेल गतिविधियां शामिल हैं। इन गतिविधियों से दोनों देशों के नौसैनिक कर्मियों को अनुभव एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां साझा करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा समुद्री अभियानों में अंतर-संचालनीयता को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

आईएनएस सूरत की यह यात्रा भारत और ओमान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा मजबूत समुद्री साझेदारी को दर्शाती है। यह भारत सरकार के ‘महासागर’ (MAHASAGAR) दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति को बढ़ावा देना है।
इस यात्रा से 24 नवंबर, 2025 को आयोजित संयुक्त सैन्य सहयोग समिति (जेएमसीसी) की 13वीं बैठक के दौरान बनी सकारात्मक गति को भी आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। ‘नसीम अल बह्र’ अभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में समन्वय को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। VNI NEWS, INS Surat Oman Visit, Naseem Al Bahr 2026, India Oman Naval Exercise, Indian Navy, Royal Navy of Oman, INS Surat, Indian Navy, Oman, Muscat, Naseem Al Bahr, India Oman Relations, Naval Exercise, CORPAT, Maritime Security, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *