~प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की।
New Delhi, Aug 28 (VNI): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पावन त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
श्री मोदी ने कहा कि रक्षा बंधन प्रेम, स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास के अटूट बंधन का पर्व है। उन्होंने कामना की कि यह पवित्र रिश्ता सदैव मजबूत और अटूट बना रहे।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।”
उन्होंने कहा कि स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही उनकी कामना है। VNI NEWS, PM Narendra Modi, Raksha Bandhan 2026, Raksha Bandhan Wishes, Narendra Modi Greetings, Rakhi Festival, New Delhi, PM Narendra Modi Raksha Bandhan wishes, VNINews, VNINews.com
