~Western Railway will launch a daily Sabarmati-Varanasi Superfast Express from November 4, 2026, improving rail connectivity across Gujarat, Rajasthan and Uttar Pradesh.
Ahmedabad, Gujarat, Nov 01 (VNI) : पश्चिम रेलवे द्वारा साबरमती और वाराणसी के बीच नई दैनिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन 4 नवंबर, 2026 से नियमित रूप से संचालित होगी। इससे गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन की उद्घाटन सेवा को 30 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 12205 साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 नवंबर से प्रतिदिन साबरमती स्टेशन से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12206 वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 नवंबर, 2026 से प्रतिदिन वाराणसी से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 8:15 बजे साबरमती पहुंचेगी।
नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अपने मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज और मिर्जापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इन स्टेशनों के यात्रियों को वाराणसी और गुजरात के बीच सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन संख्या 12205 साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बुकिंग 2 नवंबर से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करने की सलाह दी गई है। VNI NEWS, साबरमती वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, साबरमती वाराणसी नई ट्रेन, 12205 साबरमती वाराणसी ट्रेन, 12206 वाराणसी साबरमती ट्रेन, पश्चिम रेलवे नई ट्रेन, Sabarmati Varanasi Express, Western Railway, New Daily Superfast Train, Train No 12205, Train No 12206, Indian Railways, Gujarat Railway News, Varanasi Train, Railway Connectivity, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *